देश में शनिवार को संक्रमण के मामले 30 लाख से ज्यादा हो गए। 30 जनवरी को पहला मामला सामने आया था। 222 दिन बाद यानी आज देश में मरीजों का आंकड़ा 30 लाख पार हो गया है। हैरानी की बात यह है कि संक्रमण के 20 लाख मामले मिलने में 206 दिन लगे थे। इसके बाद संक्रमण के 10 लाख मामले केवल 16 दिन में मिल गए हैं। देश में 5 अगस्त के बाद से हर दिन लगभग 60 हजार मरीज मिल रहे हैं।
देश में पांच सबसे संक्रमित राज्य
राज्य |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
महाराष्ट्र | 6,71,942 | 21,995 | 4,80,114 |
तमिलनाडु | 3,67,430 | 6,340 | 3,07,677 |
आंध्र प्रदेश | 3,45,216 | 3,189 | 2,52,638 |
कर्नाटक | 2,64,546 | 4,522 | 1,76,942 |
उत्तर प्रदेश | 1,82,456 | 2,867 | 1,31,295 |
तीसरा संक्रमित देश भारत
भारत में शुक्रवार को 69,029 मामलों की पुष्टि हुई थी। आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया में तीसरा सबसे संक्रमित देश है। 58 लाख 2 हजार 145 केस के साथ अमेरिका पहले नंबर पर है, जबकि दूसरा सबसे संक्रमित देश ब्राजील है, जहां 35 लाख 36 हजार 488 मरीज हैं।
पहले 10 लाख केस होने में 138 दिन लगे थे
20 लाख से 30 लाख मामले होने में ब्राजील में 23 दिन और अमेरिका में 28 दिन लगे। तीनों देशों में से भारत में 10 लाख केस होने में सबसे ज्यादा 138 दिन लगे। लेकिन तब से, भारत में मिलने वाले मामलों में सबसे तेजी से वृद्धि हुई है। अमेरिका में 43 दिन और ब्राजील में 27 दिनों की तुलना में 10 से 20 लाख मामले होने में भारत को 21 दिन लगे।
अमेरिका, ब्राजील की तुलना में भारत में मृत्यु दर कम
हालांकि, भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या दोनों देशों की तुलना में बहुत कम है। 30 लाख मरीजों पर अमेरिका में मरने वालों की संख्या 1.3 लाख से ज्यादा थी, जबकि ब्राजील में यह आंकड़ा 1 लाख से ज्यादा था। इस बीच, भारत में एक्टिव केस शुक्रवार को 7 लाख से ज्यादा हो गए। 6 से 7 लाख होने में 16 दिन लगे। इसके विपरीत, सक्रिय मामले केवल नौ दिनों में 5 लाख से 6 लाख तक बढ़ गए थे।
ये भी पढ़ें…
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
देश में शनिवार को संक्रमण के मामले 30 लाख से ज्यादा हो गए। 30 जनवरी को पहला मामला सामने आया था। 222 दिन बाद यानी आज देश में मरीजों का आंकड़ा 30 लाख पार हो गया है। हैरानी की बात यह है कि संक्रमण के 20 लाख मामले मिलने में 206 दिन लगे थे। इसके बाद संक्रमण के 10 लाख मामले केवल 16 दिन में मिल गए हैं। देश में 5 अगस्त के बाद से हर दिन लगभग 60 हजार मरीज मिल रहे हैं। देश में पांच सबसे संक्रमित राज्य राज्य संक्रमित मौतें ठीक हुए महाराष्ट्र 6,71,942 21,995 4,80,114 तमिलनाडु 3,67,430 6,340 3,07,677 आंध्र प्रदेश 3,45,216 3,189 2,52,638 कर्नाटक 2,64,546 4,522 1,76,942 उत्तर प्रदेश 1,82,456 2,867 1,31,295 तीसरा संक्रमित देश भारत भारत में शुक्रवार को 69,029 मामलों की पुष्टि हुई थी। आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया में तीसरा सबसे संक्रमित देश है। 58 लाख 2 हजार 145 केस के साथ अमेरिका पहले नंबर पर है, जबकि दूसरा सबसे संक्रमित देश ब्राजील है, जहां 35 लाख 36 हजार 488 मरीज हैं। पहले 10 लाख केस होने में 138 दिन लगे थे 20 लाख से 30 लाख मामले होने में ब्राजील में 23 दिन और अमेरिका में 28 दिन लगे। तीनों देशों में से भारत में 10 लाख केस होने में सबसे ज्यादा 138 दिन लगे। लेकिन तब से, भारत में मिलने वाले मामलों में सबसे तेजी से वृद्धि हुई है। अमेरिका में 43 दिन और ब्राजील में 27 दिनों की तुलना में 10 से 20 लाख मामले होने में भारत को 21 दिन लगे। अमेरिका, ब्राजील की तुलना में भारत में मृत्यु दर कम हालांकि, भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या दोनों देशों की तुलना में बहुत कम है। 30 लाख मरीजों पर अमेरिका में मरने वालों की संख्या 1.3 लाख से ज्यादा थी, जबकि ब्राजील में यह आंकड़ा 1 लाख से ज्यादा था। इस बीच, भारत में एक्टिव केस शुक्रवार को 7 लाख से ज्यादा हो गए। 6 से 7 लाख होने में 16 दिन लगे। इसके विपरीत, सक्रिय मामले केवल नौ दिनों में 5 लाख से 6 लाख तक बढ़ गए थे। ये भी पढ़ें… भारतीय और जर्मन शोधकर्ताओं की रिसर्च:कोरोना को रोकने के लिए सलाह, घर के अंदर नमी 40 से 60 फीसदी ही रखें; इससे सांस लेने पर नाक में वायरस पहुंचने का खतरा कम आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
India’s Covid cases cross 3m, last million in just 16 daysRead More