देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 69 हजार 28 केस आए, रिकॉर्ड 62 हजार 858 मरीज ठीक हुए और 953 की मौत हो गई। रोज आ रहे केस का आंकड़ा 70 हजार के करीब है, लेकिन राहत की बात है कि बीते 15 दिन से हर दो दिन में एक लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। देश में अब तक 29.73 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 22.20 लाख ठीक हो चुके हैं। 6.96 लाख लाख मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 55 हजार 926 की मौत हो चुकी है।


1. मध्यप्रदेश
पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे शिवराज मंत्रिमंडल के 5वें मंत्री हैं, जो संक्रमित हुए हैं। इससे पहले जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया और खुद सीएम शिवराज सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
राज्य में बीते 24 घंटे में 1147 केस आए। यह एक दिन में संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। राज्य में हर 10 लाख की आबादी पर 616 केस हैं। संक्रमितों की संख्या 2.4% की दर से बढ़ रही है।

2. राजस्थान
यहां लगातार छठवें दिन 1300 से ज्यादा केस आए। राज्य में बीते एक हफ्ते में 662 एक्टिव केस बढ़े हैं। 15 अगस्त को यहां 13 हजार 863 एक्टिव केस थे, जो 21 अगस्त को बढ़कर 14 हजार 525 हो गए। इस दौरान 7242 मरीज ठीक हुए हैं और 71 लोगों की मौत हुई है। यहां हर दिन करीब 30 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। अब तक हर 10 लाख की आबादी पर औसतन 26 हजार 689 टेस्ट किए गए हैं।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में बीते 24 घंटे में नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हो गए। कुल 4905 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं तो 5567 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो गई। राज्य की जनसंख्या करीब 22.5 करोड़ है। यहां हर दिन एक लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। यह संख्या देश में सबसे ज्यादा है। यहां अब तक करीब 43 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। हर 10 लाख की आबादी में 19 हजार टेस्ट हुए हैं।

3. बिहार
पटना के बिहटा में 500 बेड के कोविड अस्पताल में रविवार से इलाज शुरू हो जाएगा। यहां के ईएसआई अस्पताल को ही कोरोना अस्पताल में बदला गया है। उधर, मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट पर बन रहा कोविड अस्पताल 29 अगस्त तक तैयार हो जाएगा। राज्य में पिछले 24 घंटे में 10 लाख 23 हजार 836 टेस्ट किए गए। इनमें से 2461 नए संक्रमित मिले हैं। चारा घोटाला में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

4. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार से शुरू हो रहे गणेश उत्सव को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सादगी से मनाएं और भीड़ जुटाने से बचें। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से भी अनुरोध किया कि महीने के अंत में पड़ने वाले मुहर्रम के दौरान भीड़-भाड़ से बचें। उधर, बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मुंबई के सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट को राहत देते हुए उनकी ओर से कोरोना और शिव भोजन थाली के लिए दी जाने वाली आर्थिक मदद पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
शिव भोजन थाली शिवसेना की योजना है। इसके तहत गरीबों और जरूरतमंदों को सिर्फ 10 रुपए में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सिद्धिविनायक ट्रस्ट की ओर से राज्य सरकार को कोरोना के लिए 5 करोड़ रुपए और शिव भोजन योजना के लिए 5 करोड़ रुपए दिए गए हैं। 200 साल में पहली बार सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट को कोरोना संक्रमण की वजह से बंद कर दिया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 69 हजार 28 केस आए, रिकॉर्ड 62 हजार 858 मरीज ठीक हुए और 953 की मौत हो गई। रोज आ रहे केस का आंकड़ा 70 हजार के करीब है, लेकिन राहत की बात है कि बीते 15 दिन से हर दो दिन में एक लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। देश में अब तक 29.73 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 22.20 लाख ठीक हो चुके हैं। 6.96 लाख लाख मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 55 हजार 926 की मौत हो चुकी है। 1. मध्यप्रदेश पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे शिवराज मंत्रिमंडल के 5वें मंत्री हैं, जो संक्रमित हुए हैं। इससे पहले जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया और खुद सीएम शिवराज सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। राज्य में बीते 24 घंटे में 1147 केस आए। यह एक दिन में संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। राज्य में हर 10 लाख की आबादी पर 616 केस हैं। संक्रमितों की संख्या 2.4% की दर से बढ़ रही है। 2. राजस्थान यहां लगातार छठवें दिन 1300 से ज्यादा केस आए। राज्य में बीते एक हफ्ते में 662 एक्टिव केस बढ़े हैं। 15 अगस्त को यहां 13 हजार 863 एक्टिव केस थे, जो 21 अगस्त को बढ़कर 14 हजार 525 हो गए। इस दौरान 7242 मरीज ठीक हुए हैं और 71 लोगों की मौत हुई है। यहां हर दिन करीब 30 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। अब तक हर 10 लाख की आबादी पर औसतन 26 हजार 689 टेस्ट किए गए हैं। 5. उत्तरप्रदेश राज्य में बीते 24 घंटे में नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हो गए। कुल 4905 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं तो 5567 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो गई। राज्य की जनसंख्या करीब 22.5 करोड़ है। यहां हर दिन एक लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। यह संख्या देश में सबसे ज्यादा है। यहां अब तक करीब 43 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। हर 10 लाख की आबादी में 19 हजार टेस्ट हुए हैं। 3. बिहार पटना के बिहटा में 500 बेड के कोविड अस्पताल में रविवार से इलाज शुरू हो जाएगा। यहां के ईएसआई अस्पताल को ही कोरोना अस्पताल में बदला गया है। उधर, मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट पर बन रहा कोविड अस्पताल 29 अगस्त तक तैयार हो जाएगा। राज्य में पिछले 24 घंटे में 10 लाख 23 हजार 836 टेस्ट किए गए। इनमें से 2461 नए संक्रमित मिले हैं। चारा घोटाला में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 4. महाराष्ट्र महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार से शुरू हो रहे गणेश उत्सव को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सादगी से मनाएं और भीड़ जुटाने से बचें। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से भी अनुरोध किया कि महीने के अंत में पड़ने वाले मुहर्रम के दौरान भीड़-भाड़ से बचें। उधर, बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मुंबई के सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट को राहत देते हुए उनकी ओर से कोरोना और शिव भोजन थाली के लिए दी जाने वाली आर्थिक मदद पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। शिव भोजन थाली शिवसेना की योजना है। इसके तहत गरीबों और जरूरतमंदों को सिर्फ 10 रुपए में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सिद्धिविनायक ट्रस्ट की ओर से राज्य सरकार को कोरोना के लिए 5 करोड़ रुपए और शिव भोजन योजना के लिए 5 करोड़ रुपए दिए गए हैं। 200 साल में पहली बार सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट को कोरोना संक्रमण की वजह से बंद कर दिया गया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India TodayRead More