अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को फ्लोरिडा में वोट डाला। यहां एक लाइब्रेरी को वोटिंग बूथ बनाया गया था। ट्रम्प फ्लोरिडा के ही रहने वाले हैं। वोट करने के बाद ट्रम्प ने मीडिया से बातचीत की। मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा, ”मैंने ट्रम्प नाम के एक व्यक्ति को वोट किया है।”
आगे उन्होंने वोटिंग प्रॉसेस के बारे में भी बताया। कहा, ”यह बहुत ही सिक्योर सिस्टम है। इसमें फर्जीवाड़ा होने की उम्मीद नहीं है। सबकुछ परफेक्ट, सख्त और नियमों के अनुसार चल रहा है।”
JUST VOTED. A great honor!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 24, 2020
ट्रम्प ने अपने साथ ट्रैवल कर रहे पत्रकारों से कहा कि आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त होने वाला है। हम लोग आपके साथ ज्यादा मेहनत करने जा रहे हैं। ट्रम्प चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में अपने प्रतिद्वंदी जो बाइडेन के खिलाफ कई बड़ी रैलियां करने जा रहे हैं। इनमें नॉर्थ कैरोलिना, ओहियो, विस्कॉन्सिन शामिल है।
5 करोड़ से ज्यादा लोग वोट कर चुके
कोरोना के चलते लोगों ने शुरुआत में ही वोट करना ठीक समझा। अब तक 5 करोड़ से ज्यादा लोग वोट कर चुके हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना के चलते इन-पर्सन वोटिंग अधिक टाइम टेकन हो गई है। सुरक्षा के लिहाज से कई प्रोटोकॉल अपनाए जा रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प भी वोटिंग के दौरान शनिवार को मास्क पहने दिखे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को फ्लोरिडा में वोट डाला। यहां एक लाइब्रेरी को वोटिंग बूथ बनाया गया था। ट्रम्प फ्लोरिडा के ही रहने वाले हैं। वोट करने के बाद ट्रम्प ने मीडिया से बातचीत की। मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा, ”मैंने ट्रम्प नाम के एक व्यक्ति को वोट किया है।” आगे उन्होंने वोटिंग प्रॉसेस के बारे में भी बताया। कहा, ”यह बहुत ही सिक्योर सिस्टम है। इसमें फर्जीवाड़ा होने की उम्मीद नहीं है। सबकुछ परफेक्ट, सख्त और नियमों के अनुसार चल रहा है।” JUST VOTED. A great honor! — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 24, 2020ट्रम्प ने अपने साथ ट्रैवल कर रहे पत्रकारों से कहा कि आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त होने वाला है। हम लोग आपके साथ ज्यादा मेहनत करने जा रहे हैं। ट्रम्प चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में अपने प्रतिद्वंदी जो बाइडेन के खिलाफ कई बड़ी रैलियां करने जा रहे हैं। इनमें नॉर्थ कैरोलिना, ओहियो, विस्कॉन्सिन शामिल है। 5 करोड़ से ज्यादा लोग वोट कर चुके कोरोना के चलते लोगों ने शुरुआत में ही वोट करना ठीक समझा। अब तक 5 करोड़ से ज्यादा लोग वोट कर चुके हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना के चलते इन-पर्सन वोटिंग अधिक टाइम टेकन हो गई है। सुरक्षा के लिहाज से कई प्रोटोकॉल अपनाए जा रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प भी वोटिंग के दौरान शनिवार को मास्क पहने दिखे। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
वोट करने के बाद बूथ से बाहर निकलते डोनाल्ड ट्रम्प।Read More