सरकार ने 18 दहशतगर्दों के नाम घोषित आतंकियों की लिस्ट में जोड़ दिए हैं। ये सभी पाकिस्तान बेस्ड हैं और वहां से चल रहे आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट (UAPA) 1967 कानून के तहत गृह मंत्रालय ने यह कार्रवाई की है। इन 18 आतंकियों में हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाहुदीन समेत मुंबई आतंकी हमलों, संसद पर हमले और कंधार विमान हाईजैक में शामिल आतंकियों तक के नाम हैं।
घोषित आतंकियों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
साजिद मीर | लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर और मुंबई हमले की योजना बनाने वाला। |
यूसुफ मुजाम्मिल | लश्कर का कमांडर और मुंबई हमले का आरोपी। |
अब्दुल रहमान मक्की | लश्कर चीफ हाफिज सईद का ब्रदर-इन-लॉ। |
शाहिद महमूद | लश्कर के संगठन FIF का डिप्टी चीफ। |
फरहतुल्लाह गौरी | 2002 में अक्षरधाम मंदिर पर हुए हमले और 2005 में हैदराबाद में टास्क फोर्स ऑफिस पर हमले में शामिल था। |
अब्दुल रउफ असगर | 2001 में संसद पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता। |
इब्राहिम अतहर | 1999 में कंधार विमान हाईजैक में शामिल और संसद पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता। |
यूसुफ अजहर | कंधार विमान हाईजैक में शामिल था। |
शाहिद लतीफ | भारत में जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क खड़ा करने और आतंकी वारदातों में शामिल। |
सैयद मोहम्मद यूसुफ शाह उर्फ सैयद सलाहुदीन | हिजबुल मुजाहिदीन का सुप्रीम कमांडर, भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए पैसे जुटाने में शामिल। |
गुलाम नबी खान | हिजबुल मुजाहिदीन का डिप्टी सुप्रीम। |
जफर हुसैन भट | हिजबुल का डिप्टी चीफ, कश्मीर में हिजबुल के लिए फंडिंग का काम देखता है। |
रियाज इस्माइल शाहबांदरी | इंडियन मुजाहिदीन का फाउंडर। भारत में जर्मन बेकरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम, जामा मस्जिद और मुंबई हमले में शामिल था। |
मोहम्मद इकबाल | जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत में हुई सीरियल ब्लास्ट में शामिल था। |
शेख शकील | दाऊद इब्राहिम के अंडरवर्ल्ड से जुड़े काम देखता है। 1993 में गुजरात में हथियारों की स्मगलिंग में शामिल था। |
मोहम्मद अनीस खान | 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट की घटना में शामिल था। |
इब्राहिम मेनन उर्फ टाइगर मेनन | मुंबई ब्लास्ट की साजिश में शामिल था। |
जावेद चिकना | मुंबई ब्लास्ट की घटना में शामिल था। |
(ये सभी आतंकी पाकिस्तान बेस्ड हैं।)

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सरकार ने 18 दहशतगर्दों के नाम घोषित आतंकियों की लिस्ट में जोड़ दिए हैं। ये सभी पाकिस्तान बेस्ड हैं और वहां से चल रहे आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट (UAPA) 1967 कानून के तहत गृह मंत्रालय ने यह कार्रवाई की है। इन 18 आतंकियों में हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाहुदीन समेत मुंबई आतंकी हमलों, संसद पर हमले और कंधार विमान हाईजैक में शामिल आतंकियों तक के नाम हैं। घोषित आतंकियों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल? साजिद मीर लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर और मुंबई हमले की योजना बनाने वाला। यूसुफ मुजाम्मिल लश्कर का कमांडर और मुंबई हमले का आरोपी। अब्दुल रहमान मक्की लश्कर चीफ हाफिज सईद का ब्रदर-इन-लॉ। शाहिद महमूद लश्कर के संगठन FIF का डिप्टी चीफ। फरहतुल्लाह गौरी 2002 में अक्षरधाम मंदिर पर हुए हमले और 2005 में हैदराबाद में टास्क फोर्स ऑफिस पर हमले में शामिल था। अब्दुल रउफ असगर 2001 में संसद पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता। इब्राहिम अतहर 1999 में कंधार विमान हाईजैक में शामिल और संसद पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता। यूसुफ अजहर कंधार विमान हाईजैक में शामिल था। शाहिद लतीफ भारत में जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क खड़ा करने और आतंकी वारदातों में शामिल। सैयद मोहम्मद यूसुफ शाह उर्फ सैयद सलाहुदीन हिजबुल मुजाहिदीन का सुप्रीम कमांडर, भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए पैसे जुटाने में शामिल। गुलाम नबी खान हिजबुल मुजाहिदीन का डिप्टी सुप्रीम। जफर हुसैन भट हिजबुल का डिप्टी चीफ, कश्मीर में हिजबुल के लिए फंडिंग का काम देखता है। रियाज इस्माइल शाहबांदरी इंडियन मुजाहिदीन का फाउंडर। भारत में जर्मन बेकरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम, जामा मस्जिद और मुंबई हमले में शामिल था। मोहम्मद इकबाल जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत में हुई सीरियल ब्लास्ट में शामिल था। शेख शकील दाऊद इब्राहिम के अंडरवर्ल्ड से जुड़े काम देखता है। 1993 में गुजरात में हथियारों की स्मगलिंग में शामिल था। मोहम्मद अनीस खान 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट की घटना में शामिल था। इब्राहिम मेनन उर्फ टाइगर मेनन मुंबई ब्लास्ट की साजिश में शामिल था। जावेद चिकना मुंबई ब्लास्ट की घटना में शामिल था। (ये सभी आतंकी पाकिस्तान बेस्ड हैं।) आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सैयद सलाहुदीन हिज्बुल मुजाहिदीन का सुप्रीम कमांडर है और भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए पैसे जुटाता है।- फाइल फोटोRead More