देश में कोरोना के मामलों में फिर से तेजी देखने को मिली है। हर दिन मिलने वाले कोरोना मरीजों के मामले में भारत फिर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश हो गया है। अब यहां हर दिन 35-44 हजार लोग संक्रमित मिल रहे हैं। एक हफ्ते पहले तक भारत 4 और 5वें नंबर पर था। अमेरिका इस मामले में टॉप पर है। यहां हर दिन 1 लाख से ज्यादा केस बढ़ रहे हैं।
राहत की बात है कि कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में भारत की स्थिति थोड़ी बेहतर है। दुनिया के अन्य देशों से तुलना करें तो भारत अब दुनिया का 8वां देश हो गया है जहां हर दिन सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं हैं। पिछले 25 नवंबर को इस मामले में भारत 5वें नंबर पर था।
देश में मरीजों का आंकड़ा 93.11 लाख
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 93 लाख 11 हजार 281 हो गया है। इनमें 4 लाख 51 हजार 911 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 87 लाख 18 हजार 469 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 35 हजार 770 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोना अपडेट्स
- दिल्ली में 1 और 2 दिसंबर को रेल भवन बंद रहेगा। रेलवे बोर्ड के मुताबिक, इस दौरान पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा। पिछले कुछ दिनों में यहां के कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
- महाराष्ट्र में ”मिशन बिगन अगेन” के तहत 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को मिली छूट 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने कहा कि मिशन अगेन के तहत फिलहाल कोई नई गाइडलाइन नहीं जारी की जाएगी।
- दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगे या नहीं, यह राज्य सरकार को तय करना है। इस पर भी विचार करे कि पूरी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू की जरूरत है या इसे कुछ हिस्सों में लगाया जा सकता है। लेकिन, सरकार को जो भी फैसला करना हो, बिना वक्त गंवाए करे।
- दिल्ली में फिलहाल स्कूल बंद ही रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि जब तक स्कूलों में स्टूडेंट्स की सुरक्षा को लेकर चिंताएं दूर नहीं होतीं, तब तक स्कूल खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
- दिल्ली में वेंटिलेटर वाले केवल 250 ICU बेड खाली बचे हैं। 60 हॉस्पिटल में मरीजों के लिए जगह नहीं बची है। न्यूज एजेंसी ने दिल्ली सरकार के ऑनलाइन कोरोना डेशबोर्ड के हवाले से यह जानकारी दी है। जिन हॉस्पिटल में जगह नहीं है, उनमें कैंट का बेस हॉस्पिटल, उत्तरी रेलवे हॉस्पिटल, सर गंगाराम हॉस्पिटल, बत्रा हॉस्पिटल, VIMHANS और इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल शामिल हैं।
- दिल्ली में एक महीने से भी कम समय में कोरोना से 2 हजार 300 जानें जा चुकी हैं।
- जयपुर के सबसे बड़े कोविड सेंटर राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस में बुधवार देर रात छह मरीजों की मौत हो गई। उनके परिजन का आरोप है कि ऑक्सीजन सप्लाई रुकने के कारण ऐसा हुआ। अस्पताल के दस्तावेजों में भी तीन मरीजों की मौत लगभग एक ही समय तड़के तीन बजे होना बताया गया है, ऐसे में आरोपों को खारिज नहीं किया जा सकता। हालांकि, हॉस्पिटल के कोविड इंचार्ज ने इससे इनकार किया है।

महाराष्ट्र में फिर बढ़े कोरोना मरीज
महाराष्ट्र फिर एक बार नए केस सबसे ज्यादा आने लगे हैं। गुरुवार को यहां 6406 मरीज मिले। यह 6 नवंबर के बाद सबसे ज्यादा है। 4815 मरीज ठीक हुए और 65 की मौत हो गई। इस तरह 1499 एक्टिव केस बढ़ गए। यहां बीते छह दिन से लगातार एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। 17 सितंबर को राज्य में सबसे ज्यादा 3 लाख 1 हजार एक्टिव केस थे, इसके बाद इनमें गिरावट आना शुरू हुई। 20 नवंबर को सबसे कम 78 हजार 272 केस थे। बीते छह दिन से इनमें फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और ये अब 85 हजार 963 पर पहुंच गए हैं।
5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 5475 नए केस आए। इसके साथ ही यहां कुल केस का आंकड़ा साढ़े पांच लाख के पार हो गया। यहां अब तक 5.51 लाख केस आ चुके हैं। 5.03 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 8811 मरीजों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में यहां 4937 मरीज ठीक हुए और 91 ने संक्रमण से दम तोड़ दिया।

2. मध्यप्रदेश
राज्य में गुरुवार को 1668 केस आए। 1199 मरीज ठीक हो गए और 12 की मौत हो गई। राज्य में बीते एक हफ्ते से डेढ़ हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। अब तक यहां 1.99 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 1.82 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 3209 की मौत हो चुकी है और 14 हजार 199 का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
यहां गुरुवार को कुल 1560 केस आए, 1302 मरीज ठीक हुए और 16 की मौत हो गई। यहां अब तक 2.03 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 1.85 लाख ठीक हो चुके हैं और 3922 की मौत हो चुकी है। 14 हजार 429 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
राज्य में गुरुवार को 3180 केस आए, 2179 मरीज ठीक हो गए और 19 की मौत हो गई। यहां अब तक 2.56 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 2.27 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 2237 की मौत हो चुकी है, जबकि 27 हजार 302 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
यहां बीते 24 घंटे में 6406 कोरोना के मरीज मिले। 4815 मरीज ठीक हुए और 65 की मौत हो गई। यहां अब तक 1.80 लाख केस आ चुके हैं, 1.66 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 46 हजार 813 मरीजों की मौत हो चुकी है, 85 हजार 963 का इलाज चल रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
देश में कोरोना के मामलों में फिर से तेजी देखने को मिली है। हर दिन मिलने वाले कोरोना मरीजों के मामले में भारत फिर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश हो गया है। अब यहां हर दिन 35-44 हजार लोग संक्रमित मिल रहे हैं। एक हफ्ते पहले तक भारत 4 और 5वें नंबर पर था। अमेरिका इस मामले में टॉप पर है। यहां हर दिन 1 लाख से ज्यादा केस बढ़ रहे हैं। राहत की बात है कि कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में भारत की स्थिति थोड़ी बेहतर है। दुनिया के अन्य देशों से तुलना करें तो भारत अब दुनिया का 8वां देश हो गया है जहां हर दिन सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं हैं। पिछले 25 नवंबर को इस मामले में भारत 5वें नंबर पर था। देश में मरीजों का आंकड़ा 93.11 लाख देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 93 लाख 11 हजार 281 हो गया है। इनमें 4 लाख 51 हजार 911 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 87 लाख 18 हजार 469 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 35 हजार 770 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। कोरोना अपडेट्स दिल्ली में 1 और 2 दिसंबर को रेल भवन बंद रहेगा। रेलवे बोर्ड के मुताबिक, इस दौरान पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा। पिछले कुछ दिनों में यहां के कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं।महाराष्ट्र में ”मिशन बिगन अगेन” के तहत 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को मिली छूट 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने कहा कि मिशन अगेन के तहत फिलहाल कोई नई गाइडलाइन नहीं जारी की जाएगी।दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगे या नहीं, यह राज्य सरकार को तय करना है। इस पर भी विचार करे कि पूरी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू की जरूरत है या इसे कुछ हिस्सों में लगाया जा सकता है। लेकिन, सरकार को जो भी फैसला करना हो, बिना वक्त गंवाए करे।दिल्ली में फिलहाल स्कूल बंद ही रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि जब तक स्कूलों में स्टूडेंट्स की सुरक्षा को लेकर चिंताएं दूर नहीं होतीं, तब तक स्कूल खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।दिल्ली में वेंटिलेटर वाले केवल 250 ICU बेड खाली बचे हैं। 60 हॉस्पिटल में मरीजों के लिए जगह नहीं बची है। न्यूज एजेंसी ने दिल्ली सरकार के ऑनलाइन कोरोना डेशबोर्ड के हवाले से यह जानकारी दी है। जिन हॉस्पिटल में जगह नहीं है, उनमें कैंट का बेस हॉस्पिटल, उत्तरी रेलवे हॉस्पिटल, सर गंगाराम हॉस्पिटल, बत्रा हॉस्पिटल, VIMHANS और इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल शामिल हैं।दिल्ली में एक महीने से भी कम समय में कोरोना से 2 हजार 300 जानें जा चुकी हैं।जयपुर के सबसे बड़े कोविड सेंटर राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस में बुधवार देर रात छह मरीजों की मौत हो गई। उनके परिजन का आरोप है कि ऑक्सीजन सप्लाई रुकने के कारण ऐसा हुआ। अस्पताल के दस्तावेजों में भी तीन मरीजों की मौत लगभग एक ही समय तड़के तीन बजे होना बताया गया है, ऐसे में आरोपों को खारिज नहीं किया जा सकता। हालांकि, हॉस्पिटल के कोविड इंचार्ज ने इससे इनकार किया है। जयपुर के आरयूएचएस में डेढ़ घंटे में 6 कोरोना मरीजों की मौत परिजन बोले- ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से दम तोड़ा महाराष्ट्र में फिर बढ़े कोरोना मरीज महाराष्ट्र फिर एक बार नए केस सबसे ज्यादा आने लगे हैं। गुरुवार को यहां 6406 मरीज मिले। यह 6 नवंबर के बाद सबसे ज्यादा है। 4815 मरीज ठीक हुए और 65 की मौत हो गई। इस तरह 1499 एक्टिव केस बढ़ गए। यहां बीते छह दिन से लगातार एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। 17 सितंबर को राज्य में सबसे ज्यादा 3 लाख 1 हजार एक्टिव केस थे, इसके बाद इनमें गिरावट आना शुरू हुई। 20 नवंबर को सबसे कम 78 हजार 272 केस थे। बीते छह दिन से इनमें फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और ये अब 85 हजार 963 पर पहुंच गए हैं। 5 राज्यों का हाल 1. दिल्ली दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 5475 नए केस आए। इसके साथ ही यहां कुल केस का आंकड़ा साढ़े पांच लाख के पार हो गया। यहां अब तक 5.51 लाख केस आ चुके हैं। 5.03 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 8811 मरीजों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में यहां 4937 मरीज ठीक हुए और 91 ने संक्रमण से दम तोड़ दिया। 2. मध्यप्रदेश राज्य में गुरुवार को 1668 केस आए। 1199 मरीज ठीक हो गए और 12 की मौत हो गई। राज्य में बीते एक हफ्ते से डेढ़ हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। अब तक यहां 1.99 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 1.82 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 3209 की मौत हो चुकी है और 14 हजार 199 का इलाज चल रहा है। 3. गुजरात यहां गुरुवार को कुल 1560 केस आए, 1302 मरीज ठीक हुए और 16 की मौत हो गई। यहां अब तक 2.03 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 1.85 लाख ठीक हो चुके हैं और 3922 की मौत हो चुकी है। 14 हजार 429 मरीजों का इलाज चल रहा है। 4. राजस्थान राज्य में गुरुवार को 3180 केस आए, 2179 मरीज ठीक हो गए और 19 की मौत हो गई। यहां अब तक 2.56 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 2.27 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 2237 की मौत हो चुकी है, जबकि 27 हजार 302 मरीजों का इलाज चल रहा है। 5. महाराष्ट्र यहां बीते 24 घंटे में 6406 कोरोना के मरीज मिले। 4815 मरीज ठीक हुए और 65 की मौत हो गई। यहां अब तक 1.80 लाख केस आ चुके हैं, 1.66 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 46 हजार 813 मरीजों की मौत हो चुकी है, 85 हजार 963 का इलाज चल रहा है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus NewsRead More