नाइजीरिया में इस्लामिक टेरर ग्रुप बोको हरम के आतंकियों ने 110 लोगों की हत्या कर दी। आतंकियों ने यहां एक गांव पर हमला बोला। यहां खेतों में काम कर रहे किसानों और मजदूरों को आंतकियों ने निशाना बनाया। उन्हें पकड़कर पहले उनके हाथ-पांव बांध दिए और फिर सबका गला रेत दिया। यूनाइटेड नेशंस (UN) ने इस घटना की निंदा करते हुए हालात पर चिंता जताई है।

पहले 43 लोगों के शव बरामद हुए थे
घटना शनिवार की है। यहां नॉर्थ ईस्ट नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर के पास के एक गांव बोको हरम के आतंकियों ने हमला किया था। घटना के बाद मौके से 43 शव बरामद हुए थे। बाद में ये आंकड़ा बढ़कर 110 से ज्यादा हो गया। UN ने भी कहा कि यहां मरने वालों की संख्या 110 से ज्यादा है।
कई साल से यहां आतंकी हमला हो रहा
जिहादी गतिविधियों का विरोध करने वाली मिलिशिया के नेता बाबाकुरा कोलो ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन मजदूरों को पहले रस्सियों से बांधा गया और फिर इनके गले काटे गए। बाबाकुरा ने बताया कि इस इलाके में बोको हरम आतंकी संगठन एक्टिव है। कई सालों से वह मजदूरों को निशाना बना रहा है।

राष्ट्रपति बोले- पूरा देश घायल हुआ
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि इन हत्याओं से पूरा देश घायल हुआ है। हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। दोषियों को जल्द पकड़कर सजा दी जाएगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नाइजीरिया में इस्लामिक टेरर ग्रुप बोको हरम के आतंकियों ने 110 लोगों की हत्या कर दी। आतंकियों ने यहां एक गांव पर हमला बोला। यहां खेतों में काम कर रहे किसानों और मजदूरों को आंतकियों ने निशाना बनाया। उन्हें पकड़कर पहले उनके हाथ-पांव बांध दिए और फिर सबका गला रेत दिया। यूनाइटेड नेशंस (UN) ने इस घटना की निंदा करते हुए हालात पर चिंता जताई है। गांव के पास बने मैदान में आतंकी हमले में मारे गए गांव वालों के शव दफनाए गए।पहले 43 लोगों के शव बरामद हुए थे घटना शनिवार की है। यहां नॉर्थ ईस्ट नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर के पास के एक गांव बोको हरम के आतंकियों ने हमला किया था। घटना के बाद मौके से 43 शव बरामद हुए थे। बाद में ये आंकड़ा बढ़कर 110 से ज्यादा हो गया। UN ने भी कहा कि यहां मरने वालों की संख्या 110 से ज्यादा है। कई साल से यहां आतंकी हमला हो रहा जिहादी गतिविधियों का विरोध करने वाली मिलिशिया के नेता बाबाकुरा कोलो ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन मजदूरों को पहले रस्सियों से बांधा गया और फिर इनके गले काटे गए। बाबाकुरा ने बताया कि इस इलाके में बोको हरम आतंकी संगठन एक्टिव है। कई सालों से वह मजदूरों को निशाना बना रहा है। आतंकी हमले में मारे गए लोगों के शव दफन करते स्थानीय लोग और प्रशासन।राष्ट्रपति बोले- पूरा देश घायल हुआ नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि इन हत्याओं से पूरा देश घायल हुआ है। हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। दोषियों को जल्द पकड़कर सजा दी जाएगी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
आतंकी हमले में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार की तैयारी करते स्थानीय लोग।Read More