पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 96वीं जयंती है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव अटल स्मारक पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई नेता मौजूद थे। इससे पहले PM मोदी ने सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, संसद में PM मोदी ने अटलजी पर आधारित एक किताब ‘अटल बिहारी वाजपेयी इन पार्लियामेंट : अ कॉमेमोरेटिव वॉल्यूम’ भी लॉन्च की।
पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2020
राष्ट्रपति काेविंद भी पहुंचे

गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

विचारधारा-सिद्धांतों पर आधारित राजनीति एवं राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत करने वाले भारत रत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा हमारे लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी। pic.twitter.com/MkUGUPUUwL— Amit Shah (@AmitShah) December 25, 2020
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी याद किया

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर मैं उन्हें स्मरण एवं नमन करता हूँ। उन्होंने भारत में विकास एवं सुशासन के नए मापदण्ड तय किए।अटलजी ने राजनीति में मर्यादाओं का पालन किया। यह देश उनके विचारों से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 25, 2020

देशभर में कार्यक्रम कराए जाएंगे
देशभर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री, BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक भी शामिल हैं। किसानों के लिए चौपाल लगाई गई है और उन्हें प्रधानमंत्री का संबोधन दिखाया जा रहा है। इस दौरान BJP कार्यकर्ता घर-घर जाकर कृषि कानूनों को लेकर लिखे गए कृषि मंत्री के लिखे पत्र को बांटेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 96वीं जयंती है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव अटल स्मारक पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई नेता मौजूद थे। इससे पहले PM मोदी ने सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, संसद में PM मोदी ने अटलजी पर आधारित एक किताब ‘अटल बिहारी वाजपेयी इन पार्लियामेंट : अ कॉमेमोरेटिव वॉल्यूम’ भी लॉन्च की। पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा। — Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2020 राष्ट्रपति काेविंद भी पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि विचारधारा-सिद्धांतों पर आधारित राजनीति एवं राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत करने वाले भारत रत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा हमारे लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी। pic.twitter.com/MkUGUPUUwL — Amit Shah (@AmitShah) December 25, 2020 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी याद किया पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर मैं उन्हें स्मरण एवं नमन करता हूँ। उन्होंने भारत में विकास एवं सुशासन के नए मापदण्ड तय किए।अटलजी ने राजनीति में मर्यादाओं का पालन किया। यह देश उनके विचारों से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा। — Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 25, 2020 सदैव अटल स्मारक पर अटलजी की लिखीं पंक्तियां।देशभर में कार्यक्रम कराए जाएंगे देशभर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री, BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक भी शामिल हैं। किसानों के लिए चौपाल लगाई गई है और उन्हें प्रधानमंत्री का संबोधन दिखाया जा रहा है। इस दौरान BJP कार्यकर्ता घर-घर जाकर कृषि कानूनों को लेकर लिखे गए कृषि मंत्री के लिखे पत्र को बांटेंगे। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
PM modi paid tribute to former prime minister atal bihari vajpayee 96th birthday at sadaiv atal samadhi locationRead More