फाइजर की वैक्सीन लगवाने के आठ दिन बाद अमेरिका के एक हेल्थ वर्कर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कैलिफोर्निया में रहने वाले इस शख्स का नाम मैथ्यू डब्ल्यू है। वह दो अस्पतालों में काम करता है। मैथ्यू ने 18 दिसंबर को वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उसे कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ है।
लोकल मीडिया के मुताबिक, क्रिसमस वाले दिन बुखार महसूस होने पर मैथ्यू ने 26 दिसंबर को टेस्ट कराया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मैथ्यू के मुताबिक, अब वह बेहतर महसूस कर रहा है। हालांकि, इस खबर के सामने आने के बाद वैक्सीन से उम्मीद लगा रहे लोग हैरान हैं। वहीं, हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. क्रिश्चियन रेमर का कहना है कि यह बिल्कुल भी हैरान करने वाला नहीं है। वैक्सीन लगने से पहले भी मैथ्यू में वायरस हो सकता था।
फाइजर वैक्सीन के रेगुलेटर्स ने पाया है कि कोरोना वायरस के खिलाफ बेस्ट इम्युनिटी वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के सात दिन बाद आती है। यह पहले डोज के तीन हफ्ते बाद दी जाती है। इसका मतलब है कि कोई शख्स जिसे वैक्सीन लग चुकी है, वह इस टाइम पीरियड में वायरस की चपेट में आ सकता है।
कमला हैरिस ने लाइव वैक्सीनेशन कराया
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8.22 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5 करोड़ 83 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 17 लाख 95 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट इलेक्ट कमला हैरिस ने मंगलवार को लाइव वैक्सीनेशन कराया। इसके पहले प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन भी वैक्सीनेशन करा चुके हैं।
वाइस प्रेसिडेंट माइक पेन्स और उनकी पत्नी भी वैक्सीनेशन करा चुके हैं। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अब तक वैक्सीनेशन नहीं कराया। कमला ने वॉशिंगटन के यूनाइटेड मेडिकल सेंटर में वैक्सीनेशन का पहला डोज लिया। बाद में कहा- मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे वैक्सीन जरूर लगवाएं। यह हमारी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। भरोसा कीजिए यह वैक्सीन बिल्कुल सेफ है।

ब्रिटेन में हालात बिगड़े
ब्रिटेन में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। ‘द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को देश में कुल 53 हजार 135 नए मामले सामने आए। इसके एक दिन पहले यानी सोमवार को 40 हजार मामले सामने आए थे। मंगलवार को जहां 53 हजार से ज्यादा मामले सामने आए तो इसी दौरान 414 लोगों की मौत भी हो गई। हेल्थ डिपार्टमेंट ने एक बयान में कहा- हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि क्रिसमस के बाद नया डेटा सामने आया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि देश में संक्रमण बहुत तेजी से फैला है।

नए स्ट्रेन की अमेरिका में दस्तक
ब्रिटेन में पिछले हफ्ते पाए गए नए स्ट्रेन यानी कोविड-19 के नए वैरिएंट ने अब अमेरिका में भी दस्तक दे दी है। यहां कोलारेडो के एक अस्पताल में एक मरीज में नए स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं। यह मामला सामने आने के बाद अमेरिकी एडमिनिस्ट्रेशन सतर्क हो गया है। अमेरिका में पहले ही हालात खराब हैं और नए स्ट्रेन के बारे में कहा जा रहा है कि यह पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैलता है। खास बात यह है कि कोलारेडो के जिस 20 साल के लड़के में नया स्ट्रेन पाया गया है उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। लिहाजा, हेल्थ अफसर यह मानकर चल रहे हैं कि ऐसे और भी मामले सामने आ सकते हैं।

पाकिस्तान में नए स्ट्रेन के तीन केस
ब्रिटेन में पाया गया नया स्ट्रेन अब ब्रिटेन तक पहुंच गया। यहां के सिंध प्रांत में तीन नए मरीजों में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान में संक्रमण की दूसरी लहर काफी घातक साबित हो रही है।
चीन के वुहान पर नया खुलासा
चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की एक स्टडी के मुताबिक, वुहान में लगभग पांच लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। यह लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से दिए गए डेटा से 10 गुना ज्यादा है। स्टडी के लिए वुहान के अलावा बीजिंग, शंघाई समेत दूसरे शहरों से सैम्पल लिए गए थे।
वुहान में ही सबसे पहले दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे। रिसर्चर्स के मुताबिक, यहां की कुल आबादी एक करोड़ दस लाख में से 4.43% के शरीर में एंटीबॉडी पाई गई। वुहान म्युनिसिपल हेल्थ कमीशन ने यहां कुल 50 हजार 354 मामलों की पुष्टि की थी।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 19,976,772 | 346,563 | 11,842,929 |
भारत | 10,245,326 | 148,475 | 9,833,339 |
ब्राजील | 7,564,117 | 192,716 | 6,647,538 |
रूस | 3,105,037 | 55,827 | 2,496,183 |
फ्रांस | 2,574,041 | 64,078 | 191,806 |
यूके | 2,382,865 | 71,567 | N/A |
तुर्की | 2,178,580 | 20,388 | 2,058,437 |
इटली | 2,067,487 | 73,029 | 1,425,730 |
स्पेन | 1,894,072 | 50,122 | N/A |
जर्मनी | 1,677,280 | 31,613 | 1,277,900 |
(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फाइजर की वैक्सीन लगवाने के आठ दिन बाद अमेरिका के एक हेल्थ वर्कर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कैलिफोर्निया में रहने वाले इस शख्स का नाम मैथ्यू डब्ल्यू है। वह दो अस्पतालों में काम करता है। मैथ्यू ने 18 दिसंबर को वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उसे कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ है। लोकल मीडिया के मुताबिक, क्रिसमस वाले दिन बुखार महसूस होने पर मैथ्यू ने 26 दिसंबर को टेस्ट कराया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मैथ्यू के मुताबिक, अब वह बेहतर महसूस कर रहा है। हालांकि, इस खबर के सामने आने के बाद वैक्सीन से उम्मीद लगा रहे लोग हैरान हैं। वहीं, हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. क्रिश्चियन रेमर का कहना है कि यह बिल्कुल भी हैरान करने वाला नहीं है। वैक्सीन लगने से पहले भी मैथ्यू में वायरस हो सकता था। फाइजर वैक्सीन के रेगुलेटर्स ने पाया है कि कोरोना वायरस के खिलाफ बेस्ट इम्युनिटी वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के सात दिन बाद आती है। यह पहले डोज के तीन हफ्ते बाद दी जाती है। इसका मतलब है कि कोई शख्स जिसे वैक्सीन लग चुकी है, वह इस टाइम पीरियड में वायरस की चपेट में आ सकता है। कमला हैरिस ने लाइव वैक्सीनेशन कराया दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8.22 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5 करोड़ 83 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 17 लाख 95 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट इलेक्ट कमला हैरिस ने मंगलवार को लाइव वैक्सीनेशन कराया। इसके पहले प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन भी वैक्सीनेशन करा चुके हैं। वाइस प्रेसिडेंट माइक पेन्स और उनकी पत्नी भी वैक्सीनेशन करा चुके हैं। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अब तक वैक्सीनेशन नहीं कराया। कमला ने वॉशिंगटन के यूनाइटेड मेडिकल सेंटर में वैक्सीनेशन का पहला डोज लिया। बाद में कहा- मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे वैक्सीन जरूर लगवाएं। यह हमारी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। भरोसा कीजिए यह वैक्सीन बिल्कुल सेफ है। वाइस प्रेसिडेंट इलेक्ट कमला हैरिस ने मंगलवार को लाइव वैक्सीनेशन कराया। इसके पहले प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन भी वैक्सीनेशन करा चुके हैं।ब्रिटेन में हालात बिगड़े ब्रिटेन में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। ‘द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को देश में कुल 53 हजार 135 नए मामले सामने आए। इसके एक दिन पहले यानी सोमवार को 40 हजार मामले सामने आए थे। मंगलवार को जहां 53 हजार से ज्यादा मामले सामने आए तो इसी दौरान 414 लोगों की मौत भी हो गई। हेल्थ डिपार्टमेंट ने एक बयान में कहा- हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि क्रिसमस के बाद नया डेटा सामने आया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि देश में संक्रमण बहुत तेजी से फैला है। मंगलवार को लंदन के एक मॉल में मौजूद लोग। यहां मास्क लगाना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना देना पड़ेगा। मंगलवार को ब्रिटेन में 53 हजार से ज्यादा मामले सामने आए।नए स्ट्रेन की अमेरिका में दस्तक ब्रिटेन में पिछले हफ्ते पाए गए नए स्ट्रेन यानी कोविड-19 के नए वैरिएंट ने अब अमेरिका में भी दस्तक दे दी है। यहां कोलारेडो के एक अस्पताल में एक मरीज में नए स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं। यह मामला सामने आने के बाद अमेरिकी एडमिनिस्ट्रेशन सतर्क हो गया है। अमेरिका में पहले ही हालात खराब हैं और नए स्ट्रेन के बारे में कहा जा रहा है कि यह पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैलता है। खास बात यह है कि कोलारेडो के जिस 20 साल के लड़के में नया स्ट्रेन पाया गया है उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। लिहाजा, हेल्थ अफसर यह मानकर चल रहे हैं कि ऐसे और भी मामले सामने आ सकते हैं। अमेरिका के डेनवर में मंगलवार को एक रेस्टोरेंट में मास्क लगाए वेटर। अमेरिका में भी उस नए स्ट्रैन ने दस्तक दे दी है, जो ब्रिटेन में पाया गया था।पाकिस्तान में नए स्ट्रेन के तीन केस ब्रिटेन में पाया गया नया स्ट्रेन अब ब्रिटेन तक पहुंच गया। यहां के सिंध प्रांत में तीन नए मरीजों में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान में संक्रमण की दूसरी लहर काफी घातक साबित हो रही है। चीन के वुहान पर नया खुलासा चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की एक स्टडी के मुताबिक, वुहान में लगभग पांच लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। यह लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से दिए गए डेटा से 10 गुना ज्यादा है। स्टडी के लिए वुहान के अलावा बीजिंग, शंघाई समेत दूसरे शहरों से सैम्पल लिए गए थे। वुहान में ही सबसे पहले दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे। रिसर्चर्स के मुताबिक, यहां की कुल आबादी एक करोड़ दस लाख में से 4.43% के शरीर में एंटीबॉडी पाई गई। वुहान म्युनिसिपल हेल्थ कमीशन ने यहां कुल 50 हजार 354 मामलों की पुष्टि की थी। कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात देश संक्रमित मौतें ठीक हुए अमेरिका 19,976,772 346,563 11,842,929 भारत 10,245,326 148,475 9,833,339 ब्राजील 7,564,117 192,716 6,647,538 रूस 3,105,037 55,827 2,496,183 फ्रांस 2,574,041 64,078 191,806 यूके 2,382,865 71,567 N/A तुर्की 2,178,580 20,388 2,058,437 इटली 2,067,487 73,029 1,425,730 स्पेन 1,894,072 50,122 N/A जर्मनी 1,677,280 31,613 1,277,900 (आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं) आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Pandemic Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 CasesRead More