ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शतक लगाकर टीम को जिताने वाले अजिंक्य रहाणे ICC टेस्ट रैंकिंग की टॉप-10 लिस्ट में पहुंच गए। रहाणे 5 पायदान की छलांग लगाकर छठवें नंबर पर काबिज हुए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट में 112 रन की पारी खेली थी। टीम इंडिया के रेग्युलर कैप्टन इस टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली नंबर-2 पर बने हुए हैं। पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन हैं।
रहाणे टेस्ट कॅरियर में तीसरी बार छठवें नंबर पर पहुंचे हैं। उनकी बेस्ट टेस्ट रैंकिंग 5 है। यह उन्हें पिछले साल अक्टूबर में हासिल हुई थी। कोहली के पैटरनिटी लीव पर जाने के बाद रहाणे ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने मेलबर्न में जीत हासिल भी की।
कोहली-स्मिथ को पीछे छोड़ विलियम्सन नंबर-1
बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन सबसे ऊपर हैं। उन्होंने कोहली और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। विलियम्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले टेस्ट में 129 रन बनाए थे। इस पारी की वजह से उन्हें दो पायदान का फायदा हुआ। वे तीसरे से पहले स्थान पर पहुंच गए। इससे पहले उन्होंने 3 दिसंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ हेमिल्टन टेस्ट में 251 रन की पारी खेली थी।
रैंकिंग | बैट्समैन | देश | पॉइंट |
1 | केन विलियम्सन | न्यूजीलैंड | 890 |
2 | विराट कोहली | भारत | 879 |
3 | स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 877 |
4 | मार्नस लाबुशेन | ऑस्ट्रेलिया | 850 |
5 | बाबर आजम | पाकिस्तान | 789 |
6 | अजिंक्य रहाणे | भारत | 784 |
7 | डेविड वॉर्नर | ऑस्ट्रेलिया | 777 |
8 | बेन स्टोक्स | इंग्लैंड | 760 |
9 | जो रूट | इंग्लैंड | 738 |
10 | चेतेश्वर पुजारा | भारत | 728 |
गेंदबाजी के टॉप-10 में बुमराह और अश्विन
ICC की बॉलिंग रैंकिंग के टॉप-10 में सिर्फ दो ही भारतीय हैं। पेसर जसप्रीत बुमराह और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन। बुमराह एक पायदान की छलांग के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गए। अश्विन को 2 स्थान का फायदा हुआ और वे नंबर-7 पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस 1 नंबर पर मौजूद हैं।
रैंकिंग | बॉलर | देश | पॉइंट |
1 | पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया | 906 |
2 | स्टुअर्ट ब्रॉड | इंग्लैंड | 845 |
3 | नील वेगनर | न्यूजीलैंड | 833 |
4 | टिम साउदी | न्यूजीलैंड | 826 |
5 | मिचेल स्टार्क | ऑस्ट्रेलिया | 804 |
6 | कगिसो रबाडा | साउथ अफ्रीका | 794 |
7 | रविचंद्रन अश्विन | भारत | 793 |
8 | जोश हेजलवुड | ऑस्ट्रेलिया | 790 |
9 | जसप्रीत बुमराह | भारत | 783 |
10 | जेम्स एंडरसन | इंग्लैंड | 781 |
ऑलराउंडर्स के टॉप-10 में 2 भारतीय
ऑलराउंडर्स के टॉप-10 में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। जडेजा 416 पॉइंट के साथ तीसरे और अश्विन 285 अंक के साथ छठवें नंबर पर हैं। दोनों ने ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
रैंकिंग | ऑलराउंडर | देश | पॉइंट |
1 | बेन स्टोक्स | इंग्लैंड | 446 |
2 | जेसन होल्डर | वेस्टइंडीज | 423 |
3 | रविंद्र जडेजा | भारत | 416 |
4 | शाकिब अल हसन | बांग्लादेश | 366 |
5 | मिचेल स्टार्क | ऑस्ट्रेलिया | 301 |
6 | रविचंद्रन अश्विन | भारत | 285 |
7 | क्रिस वोक्स | इंग्लैंड | 269 |
8 | कोलिन डी ग्रैंडहोम | न्यूजीलैंड | 264 |
9 | पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया | 260 |
10 | काइले जैमिन्सन | न्यूजीलैंड | 239 |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शतक लगाकर टीम को जिताने वाले अजिंक्य रहाणे ICC टेस्ट रैंकिंग की टॉप-10 लिस्ट में पहुंच गए। रहाणे 5 पायदान की छलांग लगाकर छठवें नंबर पर काबिज हुए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट में 112 रन की पारी खेली थी। टीम इंडिया के रेग्युलर कैप्टन इस टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली नंबर-2 पर बने हुए हैं। पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन हैं। रहाणे टेस्ट कॅरियर में तीसरी बार छठवें नंबर पर पहुंचे हैं। उनकी बेस्ट टेस्ट रैंकिंग 5 है। यह उन्हें पिछले साल अक्टूबर में हासिल हुई थी। कोहली के पैटरनिटी लीव पर जाने के बाद रहाणे ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने मेलबर्न में जीत हासिल भी की। कोहली-स्मिथ को पीछे छोड़ विलियम्सन नंबर-1 बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन सबसे ऊपर हैं। उन्होंने कोहली और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। विलियम्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले टेस्ट में 129 रन बनाए थे। इस पारी की वजह से उन्हें दो पायदान का फायदा हुआ। वे तीसरे से पहले स्थान पर पहुंच गए। इससे पहले उन्होंने 3 दिसंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ हेमिल्टन टेस्ट में 251 रन की पारी खेली थी। रैंकिंग बैट्समैन देश पॉइंट 1 केन विलियम्सन न्यूजीलैंड 890 2 विराट कोहली भारत 879 3 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 877 4 मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया 850 5 बाबर आजम पाकिस्तान 789 6 अजिंक्य रहाणे भारत 784 7 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 777 8 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 760 9 जो रूट इंग्लैंड 738 10 चेतेश्वर पुजारा भारत 728 गेंदबाजी के टॉप-10 में बुमराह और अश्विन ICC की बॉलिंग रैंकिंग के टॉप-10 में सिर्फ दो ही भारतीय हैं। पेसर जसप्रीत बुमराह और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन। बुमराह एक पायदान की छलांग के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गए। अश्विन को 2 स्थान का फायदा हुआ और वे नंबर-7 पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस 1 नंबर पर मौजूद हैं। रैंकिंग बॉलर देश पॉइंट 1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 906 2 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 845 3 नील वेगनर न्यूजीलैंड 833 4 टिम साउदी न्यूजीलैंड 826 5 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 804 6 कगिसो रबाडा साउथ अफ्रीका 794 7 रविचंद्रन अश्विन भारत 793 8 जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया 790 9 जसप्रीत बुमराह भारत 783 10 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 781 ऑलराउंडर्स के टॉप-10 में 2 भारतीय ऑलराउंडर्स के टॉप-10 में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। जडेजा 416 पॉइंट के साथ तीसरे और अश्विन 285 अंक के साथ छठवें नंबर पर हैं। दोनों ने ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रैंकिंग ऑलराउंडर देश पॉइंट 1 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 446 2 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 423 3 रविंद्र जडेजा भारत 416 4 शाकिब अल हसन बांग्लादेश 366 5 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 301 6 रविचंद्रन अश्विन भारत 285 7 क्रिस वोक्स इंग्लैंड 269 8 कोलिन डी ग्रैंडहोम न्यूजीलैंड 264 9 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 260 10 काइले जैमिन्सन न्यूजीलैंड 239 आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में 112 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने यह टेस्ट भी जीता।Read More